लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा दुबे पहली बार मीडिया के सामने आईं. श्रद्धा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए दावा किया कि शिवा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी. उसने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज सामने लाने की मांग की और शिवा पर लाखों रुपये के कर्ज में होने का दावा भी किया. श्रद्धा ने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की अपील की.