स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला वाराणसी की गलियों से गुज़र ही रहा था कि अचानक कुछ युवा उनकी गाड़ी की ओर लपके. हर हर महादेव और जय श्री राम के नारे लगाने वाले ये युवक स्वामी प्रसाद मौर्य पर स्याही फेंकने की कोशिश कर रहे थे. वो मौर्य को काले झंडे दिखा रहे थे. सपा नेता की गाड़ी पर वो काला कपड़ा फेंक रहे थे.