उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस को अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.