नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित सुपरनोवा सोसाइटी से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ दिल्ली-एनसीआर की सबसे ऊँची इमारतों में शुमार सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर 35 वर्षीय युवक संभव जैन ने आत्महत्या कर ली. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संभव जैन पिछले कुछ समय से भारी कर्ज और मानसिक तनाव यानी डिप्रेशन से जूझ रहा था.