नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा (स्पायरा) बिल्डिंग में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक 26 वर्षीय युवक ने गगनचुंबी इमारत की 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान गुरुग्राम के मानेसर के रहने वाले संभव जैन के रूप में हुई है. पुलिस जांच के अनुसार, संभव जैन आर्थिक तंगी और कर्ज की गंभीर समस्या से जूझ रहा था, जिसके कारण वह गहरे डिप्रेशन में चला गया था.