लखनऊ के अलीगंज स्थित एक गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और लखनऊ लौट रहे हैं. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि राहत और बचाव अभियान जारी है और एक-एक कमरे की तलाशी ली जा रही है.