गाजियाबाद की पुलिस चौकी में हुए संदिग्ध धमाके के बाद हड़कंप मच गया है. इस सनसनीखेज मामले की जांच के लिए यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत कई प्रमुख जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं. जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि यह धमाका किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा था या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह थी. फोरेंसिक जांच के शुरुआती नतीजों में मौके से पटाखे या किसी सामान्य बारूद का सबूत नहीं मिला है, जिससे टाइमर या किसी विशेष विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है.