गाजियाबाद के खोड़ा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर दो बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में 20 साल और 18 साल की युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी जॉनी और बड़ी बहन के बीच शादी तय हुई था, जो चार महीने पहले टूट गई थी, इसी नाराजगी में उसने वारदात को अंजाम दिया.