उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बहुत तेजी से बढ़ गया है. संगम नगरी प्रयागराज, कुशीनगर और बाराबंकी से आ रही तस्वीरें बेहद डराने वाली हैं, जहां नदियों के उफान के चलते तबाही का मंजर देखा जा रहा है. प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियां अपने रौद्र रूप में हैं. यहां नदियों का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा है कि प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर के कॉरिडोर तक पानी पहुंच चुका है. इससे घाट किनारे दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी संकट में आ गई है और उनकी झोपड़ियां जलमग्न हो गई हैं.