देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की जबरदस्त मार पड़ रही है... कहीं जोरदार बारिश से बाढ़ के हालात हैं, तो कहीं लगातार पहाड़ दरकने से लोग खौफजदा हैं... सबसे पहले बात प्रयागराज की, जहां गंगा में उफान है... दो दिनों की बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है... गंगा का पानी बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंच गया है... हालात को देखते हुए आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक की...