दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार बीती रात रामलीला और मेला देखने गया था. वहाँ से लौटने के बाद उन्होंने रात में नूडल्स खाए और चाय पी थी. इसके बाद पूरा परिवार सोने चला गया, लेकिन सुबह इनमें से कोई भी नहीं उठा. जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया.