दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की विशाल रैली को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रामलीला मैदान में कल एक नया इतिहास रचा गया है. वहां आई विशाल भीड़ केवल एक सामान्य जमावड़ा नहीं थी, बल्कि यह एक बड़े जन आंदोलन की शुरुआत थी. उत्तर प्रदेश से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों और सिविल सोसाइटी के लोगों ने जिस तरह का जोश दिखाया है, वह सचमुच अद्वितीय है. लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग राहुल गांधी के एक आह्वान पर दिल्ली पहुंचे हैं.