उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों पर हुए मतदान के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी हंगामा और सियासी बवाल देखने को मिला. आगरा, गोरखपुर, फतेहपुर, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, मुरादाबाद और प्रयागराज जैसे शहरों में मतदान केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान जबरन वोट डलवाने और बूथ कैप्चरिंग के गंभीर आरोप लगाए गए.