यूपी में बीजेपी ने विपक्ष के खिलाफ 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा अभियान शुरू किया है. लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान, बरेली में जेपी नड्डा और गाजियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत बीजेपी के बड़े दिग्गज मैदान में उतर आए हैं. 20 नवंबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी रैलियां करेंगे.