उत्तर प्रदेश में आगामी 11 एमएलसी सीटों पर होने वाले चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बेहद सोची-समझी और बड़ी राजनीतिक रणनीति के तहत अपने पत्ते खोले हैं. बीजेपी ने इन 11 सीटों में से 5 सीटों पर ब्राह्मण उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है. इस फैसले के पीछे पार्टी की क्या खास रणनीति है और इसके क्या राजनीतिक मायने हैं, इसी का विश्लेषण किया जा रहा है.