अयोध्या में दीपोत्सव का 10वां संस्करण एक बार फिर से भव्य और ऐतिहासिक बनने जा रहा है. रामनगरी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीये प्रज्वलित किए जाएंगे. इसके साथ ही आसमान में 2,100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए रामायण के कई अद्भुत प्रसंगों को दिखाया जाएगा. इस भव्य आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा 2,151 अर्चक एक साथ महा आरती संपन्न करेंगे. दीपोत्सव में इस बार परंपरा और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा.