यूपी के रायबरेली में आज काफी चुनावी सरगर्मी है. आज कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से अखिलेश यादव अपनी रथयात्रा की शुरूआत की है. रायबरेली में बड़ी संख्या में लोगों ने अखिलेश यादव का स्वागत किया. अखिलेश यादव के स्वागत की तैयारी भी जोर शोर से की गई थी. रायबरेली में बड़ी संख्या में अखिलेश के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे. इस दौरान अखिलेश यादव कई नेताओं से भी मिलने वाले हैं.