उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानों का दौर तेज हो चुका है. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान के राजनीतिक घटनाक्रम के जवाब में उत्तर प्रदेश के चार बड़े शहरों में जनसभाएं और लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा आयोजित कर रही है, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर नजर आ रहे हैं. अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी की इन पदयात्राओं और रैलियों के कारण राज्य की आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.