यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सभी दल अपने अपने समीकरण सेट करने में लगे हैं.. इस बीच अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पर हमला किया है. 2022 के विधानसभा चुनाव में जयंत चौधरी अखिलेश यादव के साथ थे, तब उन्होंने कहा था कि मैं कोई चवन्नी हूं जो पलट जाऊंगा.. अब अखिलेश यादव ने उनके उसी बयान को आधार बनाकर उनपर हमला किया है.. 2022 विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजा, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक से पहले जयंत चौधरी पलट गए, इंडिया गठबंधन छोडकर एनडीए में चले गए.. और अब पहली बार अखिलेश यादव ने पलटवार किया है.