यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई योगी सरकार, 24 घंटे में बांटे ₹5 करोड़

यूपी में आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण हुई तबाही पर योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 127 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता दी गई. 24 घंटे में ₹5 करोड़ की राहत राशि बांटी...

Advertisement
आंधी-तूफान से मची तबाही के बाद एक्शन में मुख्यमंत्री योगी.(File Photo:ITG) आंधी-तूफान से मची तबाही के बाद एक्शन में मुख्यमंत्री योगी.(File Photo:ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में आए विनाशकारी आंधी-तूफान और अतिवृष्टि ने भारी जान-माल का नुकसान किया है. आपदा की इस घड़ी में प्रदेशवासियों को संबल देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कमान संभाली है. सीएम योगी के सख्त निर्देश पर शासन और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को 5 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित कर दी है.

Advertisement

मुख्यमंत्री के साफ निर्देश हैं कि संकट की इस घड़ी में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिलाधिकारियों और प्रभारी मंत्रियों ने खुद पीड़ितों के घर जाकर सहायता राशि सौंपी:

- आपदा के कारण जान गंवाने वाले 127 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है.

- आंधी-तूफान की वजह से क्षतिग्रस्त हुए 352 मकानों के प्रभावित परिवारों को जीवन दोबारा पटरी पर लाने के लिए मुआवजा दिया गया.

- बेजुबान जानवरों की मौत से प्रभावित हुए 158 पशुपालकों को भी आर्थिक नुकसान से उबारने के लिए सरकारी सहायता राशि दी गई.

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''किसी भी आपदा के समय सरकार किसानों, पशुपालकों और सभी प्रदेशवासियों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है. वरिष्ठ अधिकारी लगातार प्रभावित परिवारों से संवाद कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं." 

Advertisement

75 जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
आपदा की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री की अपील पर सूबे के सभी 75 जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया. मंत्रियों ने जिलाधिकारियों के साथ मिलकर राहत शिविरों और प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पात्र व्यक्तियों को 24 घंटे के भीतर मदद मिल सके.

जिलेवार जनहानि के आंकड़े 
आपदा के कारण उत्तर प्रदेश के जिलों से कुल 40 मौतें और प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार कुल प्रभावितों की संख्या 127 तक बताई जा रही है. 

प्रयागराज- 16 मौतें
भदोही-    11 मौतें
फतेहपुर-    9 मौतें
हरदोई-    2 मौतें
कानपुर देहात-    1 मौत
कौशाम्बी-    1 मौत
कुल-    40 मौतें

हादसे पर राजनाथ सिंह और मायावती ने जताया दुख
इस प्राकृतिक आपदा से हुए जान-माल के नुकसान पर देश और प्रदेश के बड़े नेताओं ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और सरकार से बड़े कदम उठाने की मांग की है.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश और देश के कुछ अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान से लोगों की जान जाने की खबर से मुझे बहुत दुख और पीड़ा की अनुभूति हुई है. मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। केंद्र सरकार प्रभावित राज्यों को हर संभव मदद दे रही है."

Advertisement

UP की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने भी 'X' पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि सरकार को इस तबाही से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरी उदारता बरतनी चाहिए ताकि उजड़े परिवार फिर से अपनी जिंदगी शुरू कर सकें.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »