ज्ञानवापी मस्जिद में मिलेगी पूजा-अर्चना की इजाजत? हाईकोर्ट में पांच याचिकाओं पर फैसला आज

इलाहाबाद हाईकोर्ट आज ज्ञानवापी से जुड़ी पांच याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा. इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने 8 दिसंबर को अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच का फैसला सुबह 11 बजे के आसपास आने की उम्मीद है.

Advertisement
ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर आज फैसला आएगा ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर आज फैसला आएगा

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 19 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:35 AM IST

वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने 8 दिसंबर को अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच का फैसला सुबह 11 बजे के आसपास आने की उम्मीद है. 

दरअसल, जिन पांच याचिकाओं पर अदालत का फैसला आना है, उनमें से तीन याचिकाएं 1991 में वाराणसी की अदालत में दाखिल किए गए केस की पोषणीयता से जुड़ी हुई हैं, जबकि बाकी दो अर्जियां ASI के सर्वेक्षण आदेश के खिलाफ हैं. भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान के वाद मित्रों की तरफ से वाराणसी की अदालत में 1991 में दाखिल मुकदमे में विवादित परिसर हिंदुओं को सौंप जाने और वहां पूजा अर्चना की इजाजत दिए जाने की मांग की गई थी. 

Advertisement

हाईकोर्ट को अपने फैसले में मुख्य रूप से यही तय करना है कि वाराणसी की अदालत इस मुकदमे को सुन सकती है या नहीं. मुस्लिम पक्ष की दलील थी कि 1991 के प्लेसेस आफ वरशिप एक्ट के तहत आदि विश्वेश्वर के मुकदमें की सुनवाई नहीं की जा सकती है. हिंदू पक्ष की तरफ से दलील दी गई कि यह विवाद आजादी से पहले का है और ज्ञानवापी विवाद में प्लेसेस आफ वरशिप एक्ट लागू ही नहीं होगा. 

मुस्लिम पक्ष की तरफ से ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी की तीन और यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की दो याचिकाएं हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आठ दिसंबर को चौथी बार अपना जजमेंट रिजर्व किया था. इस पर अब फैसला आने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »