KGMU लव जिहाद प्रकरण में चर्चा में आए सैयद अब्बास के खिलाफ जांच शुरू, सरकार ने बनाई समिति

लव जिहाद प्रकरण के दौरान चर्चा में आए केजीएमयू कुलपति के ओएसडी सैयद अब्बास के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच समिति गठित की है. उन पर आरोपी डॉक्टर को बचाने और केजीएमयू में धार्मिक आयोजनों के आरोप लगे थे. नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ने नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताया था. बाद में उन्हें पद से हटा दिया गया.

Advertisement
केजीएमयू कुलपति के खिलाफ जांच समिति गठित. (Photo: Representational) केजीएमयू कुलपति के खिलाफ जांच समिति गठित. (Photo: Representational)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति कार्यालय में तैनात रहे ओएसडी सैयद अब्बास के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए समिति गठित कर दी है. यह मामला लव जिहाद प्रकरण के दौरान चर्चा में आया था. 

सैयद अब्बास पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने एक आरोपी डॉक्टर को बचाने की कोशिश की. इसके अलावा कुछ धार्मिक संगठनों और आयोजकों ने भी आरोप लगाए थे कि केजीएमयू परिसर में धार्मिक आयोजन कराए जा रहे थे. इन आरोपों के बाद यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना रहा.

Advertisement

सैयद अब्बास के खिलाफ यूपी सरकार ने गठित की जांच समिति

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ने अपने आंदोलन के दौरान सैयद अब्बास की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए थे. संगठन का कहना था कि उन्हें नियमों के विरुद्ध कुलपति कार्यालय में तैनात किया गया था. आरोप लगाया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी और नियमानुसार नहीं अपनाई गई.

आरोपी डॉक्टर को बचाने और धार्मिक आयोजनों के लगे थे आरोप

संगठन ने इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी और कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने सैयद अब्बास को चुपचाप उनके पद से हटा दिया था. अब उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए समिति बना दी है. समिति आरोपों और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी. सरकार के इस कदम के बाद केजीएमयू से जुड़े इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement