UP ATS का बड़ा एक्शन... शामली से 6 संदिग्ध हिरासत में, पाकिस्तानी हैंडलर्स से कनेक्शन की जांच

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पश्चिमी यूपी में संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शामली से 6 युवकों को पकड़ा है. शुरुआती जांच में इनके सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में होने की आशंका जताई गई है. एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच में जुटी हैं.

Advertisement
एटीएस 4 संदिग्ध आतंकियों को कर चुकी है अरेस्ट. (Photo: Representational) एटीएस 4 संदिग्ध आतंकियों को कर चुकी है अरेस्ट. (Photo: Representational)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:04 AM IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. यूपी एटीएस ने एक्शन लेते हुए शामली से 6 युवकों को पकड़ा है. इन पर आरोप है कि ये एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं और इनके तार पाकिस्तान तक जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.

एटीएस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुई जांच और गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ के दौरान पश्चिमी यूपी के कई युवकों के नाम सामने आए. इन्हीं सुरागों के आधार पर शामली के 6 युवकों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की गई है.

Advertisement

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए कुछ संदिग्धों और कथित पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आए थे. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इनका नेटवर्क कितना बड़ा है और क्या ये किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थे.

यह भी पढ़ें: 'बहुत पढ़ा-लिखा डॉक्टर था अदील, केवल पेशेवर रिश्ते रहे', सहारनपुर के साथी डॉ. बाबर ने आतंकी कनेक्शन पर तोड़ी चुप्पी

एटीएस ने हाल ही में चारबाग रेलवे स्टेशन को निशाना बनाकर धमाका करने की साजिश के आरोप में 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था. उसी मामले की जांच के दौरान यह नया खुलासा हुआ है.

सूत्रों का कहना है कि इस मॉड्यूल के संपर्क में पश्चिमी यूपी के एक दर्जन से अधिक युवक हो सकते हैं. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.

Advertisement

एटीएस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है. अगर जांच में इनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो इनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा.

इस कार्रवाई के बाद पश्चिमी यूपी में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. एजेंसियां सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »