UP: घर से बेदखल होने के डर ने बना दिया हत्यारा, भाई ने दुपट्टे से बहन का गला घोंटा

उन्नाव के तारगाव गांव में भाई ने बहन की हत्या कर अपहरण की झूठी कहानी रची. पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने डर के कारण हत्या करने की बात कही. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Advertisement
पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया (Photo: Screengrab) पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया (Photo: Screengrab)

सूरज सिंह

  • उन्नाव ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:49 PM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से ऑनर किलिंग जैसा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सगे भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी और परिवार को गुमराह करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी सुनाई. पुलिस जांच में पूरा मामला खुल गया. आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

घटना दही थाना क्षेत्र के तारगाव गांव की है. गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा अजय 18 फरवरी को फतेहपुर जिले के कछियनखेड़ा गांव बहन को लेने गया था. रात करीब साढ़े दस बजे वह बिना बहन को लाए घर लौटा और बोला कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे कुछ खिलाकर बहन का उन्नाव में अपहरण कर लिया.

Advertisement

दुपट्टे से गला कसकर हत्या

पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने जब अजय से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बहन की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया.

पुलिस की सख्ती में टूटा आरोपी

एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी ने हत्या को लूटपाट और अपहरण का रूप देने के लिए सामान भी बिखेर दिया था. आरोपी ने बताया कि उसे डर था कि बहन फिर से उसे घर से बेदखल न करवा दे. इसी डर में उसने मंदिर दर्शन के बहाने बहन को ले जाकर दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement