झांसी: ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत

झांसी के बरगांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 35 साल के राजू यादव और उनकी पत्नी 30 साल के राम देवी के रूप में हुई है. राजू यादव और राम देवी झांसी-खजुराहो हाईवे पर एक छोटा सा नाश्ते का ठेला चलाते थे और कोछाभंवर क्षेत्र में रहते थे. शनिवार को वो काम से लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • झांसी,
  • 05 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 6:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक दंपति की मौत हो गई. घटना डिगारा बाइपास पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया. मृतकों की पहचान 35 साल के राजू यादव और उनकी पत्नी 30 साल के राम देवी के रूप में हुई है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि राजू यादव और राम देवी झांसी-खजुराहो हाईवे पर एक छोटा सा नाश्ते का ठेला चलाते थे और कोछाभंवर क्षेत्र में रहते थे. शनिवार को वो काम से लौट रहे थे, तभी डिगारा बाइपास पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया. हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद ट्रक चालक फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सर्किल ऑफिसर (सदर) एल.के. गौतम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisement

दंपति की मौत की खबर से उनके गांव कोछाभंवर में शोक की लहर दौड़ गई. पड़ोसियों और परिचितों का कहना है कि राजू और राम देवी मेहनतकश और मिलनसार दंपति थे, जो रोज़ी-रोटी के लिए ईमानदारी से मेहनत करते थे. उनकी असमय मौत से पूरा गांव गहरे सदमे में है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »