ताला तोड़कर चोरों ने चुराए 96 हजार कैश और 4 लाख के मोबाइल, वारदात CCTV में कैद

देवरिया में एक दुकान से 96 हजार कैश और लगभग चार लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी हुए. चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. महज आधे घंटे में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. 

Advertisement
चोरी की वारदात CCTV में कैद चोरी की वारदात CCTV में कैद

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया ,
  • 11 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया में चोरों ने मोबाइल की दुकान पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि बरियारपुर थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया कि 96 हजार कैश और लगभग चार लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी हुए. यह घटना 7 से 8 जनवरी की रात करीब पौने एक बजे की है. महज आधे घंटे में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. 

Advertisement

96 हजार कैश 4 लाख के फोन लेकर भागे चोर

इस मामले पर एडिशनल एसपी दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि थाना बरियारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरौरा स्थित चौराहे पर संयुक्त रूप से संचालित जन सेवा केंद्र एवं मोबाइल की दुकान में 7 जनवरी की रात को चोरी हुआ.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

चोरों द्वारा 95 हजार कैश एवं मोबाइल्स चोरी होने की सूचना  स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई. सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »