'मान लेओ भैया, अब तो सिस्टम ही लप्पू हो रहो है' सीमा हैदर वाली मिथिलेश भाभी पहुंचीं जंतर-मंतर

'लप्पू सा सचिन' बयान से सुर्खियों में आईं ग्रेटर नोएडा की मिथिलेश भाटी अब जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक के आंदोलन में शामिल हुईं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, अब तो सिस्टम ही लप्पू हो रहा है. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Advertisement
मिथलेश भाटी का बयान एक बार फिर से चर्चा में है (Photo: ITG) मिथलेश भाटी का बयान एक बार फिर से चर्चा में है (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

एक समय 'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का' कहकर पूरे देश में सुर्खियां बटोरने वाली ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा की रहने वाली मिथिलेश भाटी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह सीमा हैदर और सचिन मीणा का मामला नहीं, बल्कि जंतर-मंतर पर चल रहा सोनम वांगचुक का आंदोलन है. वांगचुक से मुलाकात कर अपना समर्थन देने पहुंचीं मिथिलेश भाटी ने अपने पुराने अंदाज में ऐसा बयान दिया, जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि इस पूरे विवाद में अब लप्पू कौन है, तो उन्होंने बिना किसी हिचक के जवाब दिया- मान लेओ भैया... अब तो सिस्टम ही लप्पू हो रहो है. सिस्टम पे का धरो है. उनका यह बयान कुछ ही देर में चर्चा का विषय बन गया. मिथिलेश भाटी का नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के रिश्ते पर टिप्पणी करते हुए कहा था लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का... यह बयान सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि लंबे समय तक मीम्स और वीडियो में इसकी चर्चा होती रही. अब करीब दो साल बाद वही लप्पू शब्द फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार निशाने पर कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा सिस्टम है.

Advertisement

सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर

मिथिलेश भाटी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं, जहां पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं. मीडिया से बातचीत में मिथिलेश ने कहा कि जब युवाओं की आवाज सुनी नहीं जाती और छात्र लगातार न्याय की मांग कर रहे हों, तब व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है. 

कौन हैं मिथिलेश भाटी

मिथिलेश भाटी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा की रहने वाली हैं. सीमा हैदर-सचिन मीणा विवाद के दौरान दिए गए उनके बयान ने उन्हें वायरल कर दिया था. इसके बाद वह स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी सक्रिय नजर आने लगीं. समय-समय पर विभिन्न जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों और आंदोलनों में भी उनकी मौजूदगी देखी गई है.

क्या है सोनम वांगचुक का आंदोलन

सोनम वांगचुक इन दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि NEET पेपर लीक जैसे मामलों में जवाबदेही तय की जाए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं. उनके आंदोलन को कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों का समर्थन मिल रहा है. समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन के प्रति समर्थन जताया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ छात्रों का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ा सवाल है. उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को प्रस्तावित मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यदि आज युवा आवाज नहीं उठाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियां सवाल करेंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »