मेरठ में 4 टाइम बम के साथ STF ने युवक को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन आया सामने

यूपी के मेरठ में स्पेशल टास्क फोर्स ने 4 टाइम बम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक का नाम जावेद शेख है. आरोपी का नेपाल कनेक्शन भी सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है. आरोपी जावेद ने पूछताछ में बताया की उसे ये बम बनाने का ऑर्डर इमराना नाम की एक महिला ने दिया था.

Advertisement
मेरठ में टाइम बम के साथ युवक गिरफ्तार मेरठ में टाइम बम के साथ युवक गिरफ्तार

अरविंद ओझा

  • मेरठ,
  • 16 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 12:16 AM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चार टाइम बम के साथ एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपी का नाम जावेद शेख है. यूपी एसटीएफ ने ये कार्रवाई की है. पकड़े गए आरोपी जावेद के पास से 4 बॉटल टाइम बम बरामद हुआ है, बॉटल की मदद से IED बनाया गया था.

आरोपी जावेद ने पूछताछ में बताया की उसे ये बम बनाने का ऑर्डर इमराना नाम की एक महिला ने दिया था. जांच में ये भी सामने आया कि जावेद नेपाल भी आता-जाता है और वहां से उसका गहरा कनेक्शन है. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आया है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ जारी है.

Advertisement

बोतल में भरा था जानलेवा सामान 

यूपी एसटीएफ की टीम लगातार जावेद से पूछताछ कर रही है. उसके पास से 4 बोतल बम आईईडी, बोतल के अंदर गन पाउडर 999, लोहे की छोटी गोलियां, कॉटन और पीओपी आदि भी मिला है. जावेद ने टीम के सामने खुलासा किया है कि उसने ये बोतल बम जनपद शामली के बन्तीखेड़ा गांव की रहने वाली इमराना पत्नी आजाद के कहने पर बनाए थे.

पटाखे बनाने वाले चाचा से सीखा बम बनाना 

जावेद के मुताबिक, इमराना ने उसे बोतल बम बनाने के लिए 50 हजार रुपये देने की बात कही थी. बम तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये एडवांस में दिए गए थे. वहीं, बाकी 40 हजार रुपये बम मिल जाने पर इमराना ने देने का वादा किया था. जांच में यह भी पता चला कि जावेद ने बम बनाने का काम अपने चाचा मौहम्मद अर्शी पुत्र खलील से सीखा था.

Advertisement

अर्शी मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड पर मौजूद रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर इलाके में रहते हैं. वो पटाखे बनाने का काम करते हैं. उन्हीं से जावेद ने भी बम बनाने का काम सीखा था. जावेद ने बताया कि बम बनाने के लिए उसने ग्लुकोज की बोतलें डाक्टरों से हासिल की थी. लोहे की गोलियां साइकिल की एक दुकान से लाया था. वहीं, टाइम बम में लगाने के लिए घड़ियों की दुकान से घड़ी खरीदी थी.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »