सहारनपुर में धर्म स्थल को 'फन पॉइंट' बनाने पर भारी बवाल! हिंदू संगठनों ने किया शुद्धिकरण, बोले- गेट पर लगाएंगे गोमूत्र मशीन

Goraksha Ganga Sarovar Fun Point Controversy: UP के सहारनपुर में आस्था बनाम मनोरंजन का टकराव शुरू हो गया है. पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरोवर का उद्घाटन किया था . नगर निगम ने इसे 'फन प्वाइंट' बना दिया है. इससे हिंदू संगठन भड़क उठे हैं.

Advertisement
सहारनपुर नगर निगम के फैसले के खिलाफ भड़का आक्रोश.(Photo:ITG) सहारनपुर नगर निगम के फैसले के खिलाफ भड़का आक्रोश.(Photo:ITG)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर ,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में श्री गोगा म्हाड़ी धार्मिक स्थल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी परिसर में बने गोरक्ष गंगा सरोवर को फन प्वाइंट बनाए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. आरोप है कि धार्मिक स्थल से जुड़े क्षेत्र में मनोरंजन गतिविधियां शुरू होने के बाद वहां बड़ी संख्या में मुस्लिम लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है. मुसलमानों की एंट्री के बाद अब वहां लगे जाहरवीर गोगा जी महाराज की प्रतिमा का शुद्धिकरण और पूजा पाठ किया गया.

Advertisement

गोगा म्हाड़ी सुधार सभा के अध्यक्ष अनिल प्रताप सैनी ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां गोरक्ष गंगा सरोवर का उद्घाटन किया था. यह स्थल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां हर साल तीन दिवसीय मेले में 10 से 12 लाख श्रद्धालु देश के तमाम राज्यों से पहुंचते हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना समिति को विश्वास में लिए सरोवर का स्वरूप बदल दिया गया और अब यह धार्मिक स्थल की बजाय मनोरंजन केंद्र जैसा दिखाई दे रहा है.

बड़े आंदोलन की चेतावनी

अनिल प्रताप सैनी ने दावा किया कि फन प्वाइंट बनने के बाद परिसर का माहौल बदल गया है और धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन हो रहा है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि धार्मिक स्थल में केवल सनातन धर्मावलंबियों के प्रवेश की व्यवस्था की जाए. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू संगठन जिला प्रशासन और मंडल प्रशासन से मुलाकात कर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे.

Advertisement

'प्रवेश द्वारों पर लगेगा गोमूत्र प्लांट'

सभा अध्यक्ष ने कहा कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में धार्मिक स्थल के दोनों प्रवेश द्वारों पर गोमूत्र प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है. उनका कहना है कि इस अभियान के लिए गांव-गांव संपर्क किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी देने से भी पीछे नहीं हटेंगे और जो भी गेट से मुस्लिम एंट्री करेगा उसे गोमूत्र से स्नान करना होगा. देखें VIDEO:- 

इस बयान के बाद पूरे मामले ने नया राजनीतिक और सामाजिक रंग पकड़ लिया है, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

श्री गोगा म्हाड़ी सहारनपुर और आसपास के राज्यों (हरियाणा, पंजाब, राजस्थान) के लाखों श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने का बड़ा केंद्र है. यहां लगने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेले में भारी जनसैलाब उमड़ता है. इस बड़े विवाद और सुधार सभा अध्यक्ष के तीखे बयानों के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है. हालांकि, इस पूरे संवेदनशील घटनाक्रम और गंभीर आरोपों पर सहारनपुर जिला प्रशासन या नगर निगम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »