UP: दहेज में ₹2 लाख और बाइक न मिलने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में दहेज के लिए पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि ससुराल पक्ष 2 लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहा था. मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित किया गया और जहर देकर मार दिया गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
आरोपी को जेल भेज दिया गया है. (Photo: Rahul Kumar/ITG) आरोपी को जेल भेज दिया गया है. (Photo: Rahul Kumar/ITG)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना देवबंद क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर मामला सामने आया है. ग्राम इमलिया निवासी पीड़ित विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी.

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने करीब 2 लाख रुपये और एक बाइक की मांग रखी थी. जब यह मांग पूरी नहीं हो सकी तो उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने कई बार फोन कर अपने मायके वालों को इस प्रताड़ना की जानकारी दी थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दहेज में सिर्फ एक रुपया और शगुन में नारियल... सहारनपुर में आर्मी के मेजर ने कैप्टन दुल्हन संग लिए फेरे, पेश की सादगी की मिसाल

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष ने दबाव बनाकर हालात इतने खराब कर दिए कि आखिरकार पीड़िता को जहर देकर मार दिया गया. इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले में कार्रवाई तेज की गई.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चला रही थी.

Advertisement

इसी दौरान पुलिस को आरोपी की लोकेशन के बारे में सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई को और तेज किया गया.

चेकिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

थाना देवबंद पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान वांछित आरोपी आशीष पुत्र सौराज निवासी ग्राम महतौली को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement