काशी में गंगा आरती में नजर आए क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, श्रद्धा से किया पूजन

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया. दोनों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की और करीब एक घंटे तक घाट पर मौजूद रहे. गंगा सेवा निधि ने उनका स्वागत किया और उन्होंने अपने अनुभव को अद्भुत बताया.

Advertisement
काशी विश्वनाथ मंदिर में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने किए विधिवत दर्शन. (Photo: Roushan Kumar Jaiswal/ITG) काशी विश्वनाथ मंदिर में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने किए विधिवत दर्शन. (Photo: Roushan Kumar Jaiswal/ITG)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के फिनिशर बल्लेबाज रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज ने वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद गंगा आरती में हिस्सा लिया. दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना की और घाट पर होने वाले धार्मिक आयोजन का आनंद लिया.

आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर के साथ वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में करीब आधे घंटे तक पूजा की. दर्शन के दौरान दोनों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आराधना की. मंदिर परिसर में उनकी मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला.

Advertisement

दर्शन के बाद दोनों मंदिर के गंगा द्वार से होते हुए नाव पर सवार हुए और दशाश्वमेध घाट पहुंचे. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में हिस्सा लिया. आरती के दौरान दोनों श्रद्धा के साथ पूरे आयोजन को देखते रहे. घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा.

आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर पहुंचे वाराणसी

गंगा आरती के दौरान रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने मां गंगा की पूजा-अर्चना भी की. दोनों ने घाट पर लगभग एक घंटे तक समय बिताया. इस दौरान उन्होंने धार्मिक माहौल का अनुभव किया और पूरे समय शांत भाव से आरती का आनंद लिया.

गंगा आरती कराने वाली संस्था गंगा सेवा निधि की तरफ से दोनों का स्वागत किया गया. संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रसाद और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस दौरान दोनों ने विजिटर बुक में अपने अनुभव भी साझा किए. उन्होंने लिखा कि गंगा आरती में शामिल होना एक अद्भुत अनुभव रहा और इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया.

Advertisement

संस्था की तरफ से उन्हें देव दीपावली में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया गया. घाट पर उनकी मौजूदगी करीब एक घंटे तक रही और इस दौरान कई लोगों ने उन्हें देखने के लिए भीड़ लगाई. बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज वाराणसी के होटल ताज में ठहरे हुए हैं.

मां गंगा की पूजा-अर्चना कर करीब एक घंटे घाट पर रहे मौजूद

जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी जून महीने के पहले सप्ताह में इसी होटल में होने की संभावना है. इस दौरान उन्होंने शादी की तैयारियों का भी जायजा लिया. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत खुशी का माहौल देखने को मिला. काशी विश्वनाथ दर्शन और गंगा आरती में शामिल होकर दोनों ने अपनी आस्था व्यक्त की और वाराणसी के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »