'भारत की परंपरा को कोसना जन्मसिद्ध ...', राहुल गांधी पर बरसे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय परंपरा और विरासत को लगातार निशाना बनाते हैं और देश की सेना से भी सबूत मांगते रहे हैं.

Advertisement
CM योगी ने राहुल गांधी के मनुस्मृति पर दिए गए बयान पर भी उठाया सवाल. (Photo: ITG) CM योगी ने राहुल गांधी के मनुस्मृति पर दिए गए बयान पर भी उठाया सवाल. (Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव / समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राय बरेली में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को विस्मृत करता है, उसका कोई भविष्य नहीं होता. दुर्भाग्य से भारत की परंपरा और मूल्यों को विस्मृत करके भ्रम में डालकर एक ठेका ले लिया गया है और भारत के खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है. योगी ने कहा कि मैं पिछले दिनों रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के बयान को पढ़ रहा था. महाराष्ट्र में उन्होंने बयान दिया कि महिलाएं मनुस्मृति के बंधन को तोड़कर बाहर आ जाएं.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से ये देश बहुत अपेक्षा नहीं करता, लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के रूप में जवाबदेह बनाता है. आपने संविधान की शपथ ली थी, लेकिन आप भारत की परंपरा को विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं. यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते हैं. भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं.

जब सेना सीमाओं पर लड़ती है तो राहुल गांधी मांगते हैं सबूत: योगी
भारत की सेना जब सीमाओं पर लड़ती है तो आप भारतीय सेना से प्रमाण मांगते हैं. आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में देशद्रोही तत्वों को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करते हैं. अयोध्या में भगवान राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी प्रश्न खड़ा करती है और लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा क्या है? 1975 में इस देश ने आपातकाल के काले साये को देखा है. 

Advertisement

मनु को जानना है तो अथर्ववेद पढ़िए. मत्स्य पुराण पढ़िए, सारी जानकारी मिल जाएगी. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को कहा था कि महिलाएं स्वयं की होती हैं, न कि अपने पिता, पति या पुत्रों की. उन्होंने मनुस्मृति के उस नियम को शर्मनाक बताया जिसमें कहा गया है कि एक महिला को अपने जीवन के हर चरण में पुरुष रिश्तेदारों के अधिकार में रहना चाहिए.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »