प्रयागराज: ऑफिस बुलाया, कनपटी पर पिस्टल सटाई और दबा दिया ट्रिगर... सिर के चीथड़े उड़े; नैनी प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड की पूरी कहानी

प्रयागराज के नैनी इलाके में जमीन कारोबारी अजहरुद्दीन की उनके ही पार्टनर्स ने ऑफिस बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है.

Advertisement
नैनी में प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन की गोली मारकर हत्या (Photo- Screengrab) नैनी में प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन की गोली मारकर हत्या (Photo- Screengrab)

आनंद राज

  • प्रयागराज ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

यूपी प्रयागराज में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से हड़कंप मच गया. नैनी मड़ौका स्थित लगन बिहार गेस्ट हाउस के पास आरोपियों ने महेंद्र पुरवा निवासी 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन को रविवार को अपने ऑफिस बुलाया. पिछले चार साल से जमीन का काम कर रहे अजहरुद्दीन जैसे ही बाइक से वहां पहुंचे, उनके पार्टनर्स ने पैसे के लेनदेन के पुराने विवाद में उनकी दाहिनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी. गोली लगने से उनका सिर फट गया और फर्श पर खून फैल गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी यमुनापार विवेक कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

पैसे का लेनदेन और अंदरूनी लड़ाई

मृतक के परिजन अलाउद्दीन और पड़ोसियों के बयानों के अनुसार, अजहरुद्दीन, अरविंद भारती और वकील बृजेश निषाद मिलकर जमीन का कारोबार करते थे. पिछले एक साल से इनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर अंदरूनी लड़ाई और विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन अरविंद ने फोन करके अजहरुद्दीन को दफ्तर बुलाया था. अरविंद और बृजेश पहले ही एक वैगनआर कार से वहां पहुंच चुके थे. अजहरुद्दीन के आने के महज 10 मिनट के भीतर ही इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया.

सीसीटीवी फुटेज और सबूतों की जांच

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली पिस्टल का खोखा बरामद किया है. दफ्तर और आसपास तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। एडिशनल सीपी ने बताया कि हत्या पूरी तरह से सुनियोजित और योजनाबद्ध तरीके से की गई है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की सटीक लोकेशन और उनकी तस्वीरों को साफ किया जा रहा है ताकि आगे की कड़ी जोड़ी जा सके.

Advertisement

आरोपियों की कार जब्त, दो हिरासत में

वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों की वैगनआर कार की नंबर प्लेट की फोटो स्थानीय लोगों ने खींच ली थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के घरों पर दबिश दी और वैगनआर कार को जब्त कर लिया. डीसीपी विवेक कुमार यादव के मुताबिक, अरविंद भारती अपने घर पर कार छोड़कर बृजेश के साथ दूसरी गाड़ी से फरार हो गया. पुलिस ने जांच के सिलसिले में आरोपियों के परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं.

हालांकि, एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी प्रयागराज के अतरसिया थाने में सरेंडर करने जा रहे हैं. खुद उन्होंने ही इसका वीडियो बनाया था. हालांकि, कुछ देर बाद सरेंडर करने के बजाय वो वहां से फरार हो गए. लेकिन कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement