प्रेमिका पर पहरा, घरवालों ने भेजा दूर... प्रेमी ने उसके दादा-दादी और बुआ को उतारा मौत के घाट

प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. शादी से इनकार और प्रेमिका से दूरी बनाए जाने से नाराज युवक ने कथित तौर पर प्रेमिका के दादा, दादी और बुआ की हत्या कर दी. पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Advertisement
प्रेमिका के लिए प्रेमी ने किए ट्रिपल मर्डर (Photo: itg) प्रेमिका के लिए प्रेमी ने किए ट्रिपल मर्डर (Photo: itg)

आनंद राज

  • प्रयागराज,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा होता है और प्यार में एक प्रेमी कुछ भी करने पर उतारू हो जाता है. कुछ ऐसी घटना प्रयागराज के मेजा में सामने आई है जहां पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के  दादा-दादी और बुआ की निर्मम हत्या कर दी. प्रेमी हिमांशु यादव ने इन तीनों को इसलिए मार दिया कि प्रेमिका के घर वाले उनकी शादी को तैयार नहीं थे. ऊपर से उन्होंने उसकी प्रेमिका को भी कहीं दूर भेज दिया था. हालांकि, प्रयागराज पुलिस ने आरोपी प्रेमी हिमांशु यादव को अरेस्ट कर लिया है. तीन लोगों की हत्या में शामिल हिमांशु यादव ने जुर्म को कबूल करते हुए हत्या की वजह शादी से इनकार और लड़की से ना मिलने देना बताया गया. 

Advertisement

घर में मिली तीन लोगों की डेड बॉडी

प्रयागराज के मेजा इलाके के कुकुर कटवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के तीन लोगों की डेड बॉडी घर के कैंपस में देखी गई. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. मरने वालों मे घर के बुजुर्ग यानी दादा श्यामलाल गुप्ता. श्याम लाल की पत्नी अमरावती गुप्ता, और रिश्ते में बुआ इंद्रावती गुप्ता की शामिल है. इन तीन लोगों की हत्या किसी और नहीं बल्कि गांव के ही रहने वाले हिमांशु यादव ने की थी. जानकारी के अनुसार हिमांशु यादव का मृतकों के घर की लड़की के साथ अफेयर था और ऐसा कहा जा रहा है यह लोग अक्सर मिला भी करते थे. कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग भी गए थे. जब दोनों वापस घर आए तो दादा ने लड़की को उसकी मां के घर भेज दिया.

Advertisement

प्रेमिका से दूर कर लगाया था पहरा

उसके बाद घर वालों ने पहरा लगना शुरू कर दिया और लड़की के घर से निकलने पर रोक लगा दी. यही नहीं बल्कि एक बार तो दोनों परिवारों के समझौते के बाद लड़की को घर से हटाकर दूसरे रिश्तेदार के घर भेज दिया गया. हिमांशु यादव शादी करना चाहता था इसलिए कई बार उसने परिवार वालों से कहा लेकिन परिवार ने अपनी लड़की के साथ हिमांशु की शादी करने से मना कर दिया. लड़की को दूर भेज दिया गया ताकि दोनों में दूरियां बन सके. लेकिन यह दूरियां प्रेमी के लिए और खतरनाक हो गईं और हिमांशु ने तीन हत्याओं को अंजाम दे दिया.

12 घंटे में केस का खुलासा

फिलहाल प्रयागराज की गंगापार पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है.गंगापार डीसीपी विवेक यादव के मुताबिक 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया गया है. आरोपी हिमांशु यादव और उसके दोस्त को पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया गया है. हिमांशु ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड भी किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »