भदोही: सपा विधायक का बेटा गिरफ्तार, हाउस हेल्पर की सुसाइड से जुड़ा है मामला

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि किशोरी को मौत के लिए उकसाने के मामले में जईम बेग की भूमिका भी अहम थी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. बता दें, सपा विधायक के घर घरेलू कार्य करने वाली नाबालिग नाजिया ने 9 सितंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी.

Advertisement
जईम बेग को पुलिस ने किया गिरफ्तार जईम बेग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

aajtak.in

  • भदोही,
  • 18 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के भदोही में विधायक जाहिद बेग के घर नाबालिग नौकरानी के सुसाइड मामले में पुलिस ने उनके बेटे जईम बेग को गिरफ्तार किया है. जईम बेग को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ बालश्रम, बंधुआ मजदूरी व किशोरी को मौत के लिए उकसाने का मामला दर्ज है. फिलहाल, दोनों फरार चल रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि किशोरी को मौत के लिए उकसाने के मामले में जईम बेग की भूमिका भी अहम थी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. बता दें, सपा विधायक के घर घरेलू कार्य करने वाली नाबालिग नाजिया का 9 सितंबर को विधायक के घर फांसी से लटका मिला था.

विधायक जाहिद बेग का बेटा जईम बेग गिरफ्तार 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि विधायक के घर एक और नाबालिग लड़की से बाल श्रम कराया जा रहा था. पुलिस के साथ श्रम विभाग ने छापेमारी कर लड़की को मुक्त कराया. उस लड़की ने पुलिस को बताया कि मृतक नाजिया घर के काम से परेशान थी और भागना चाहती थी. क्योंकि विधायक और उनकी पत्नी उसके साथ गलत व्यवहार करते थे. 

Advertisement

पुलिस ने विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया. पुलिस ने जांच के दौरान पाया है कि विधायक का पुत्र जईम बेग भी इस मामले में शामिल था. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गाया. इस दौरान जेल के बाहर सपाइयों का जमावड़ा लगा रहा. 

विधायक और उनकी पत्नी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि पूछताछ में विधायक के बेटे के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं. जिसके आधार पर उन्हें भी मुकदमे में शामिल किया गया है. कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी लगते ही पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.

(रिपोर्ट- महेश कुमार जयसवाल)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »