नोएडा: सड़क पर ड्राइवर को मारे थे थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया अरेस्ट

नोएडा के थाना फेस-3 इलाके में बीच सड़क ड्राइवर से मारपीट करने वाले यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पीड़ित ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था.

Advertisement
नोएडा: रोडरेज के मामले में यूट्यबूर राजवीर सिसोदिया गिरफ्तार (फोटो- इंस्टाग्राम अकाउंट) नोएडा: रोडरेज के मामले में यूट्यबूर राजवीर सिसोदिया गिरफ्तार (फोटो- इंस्टाग्राम अकाउंट)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 20 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

नोएडा के थाना फेस-3 इलाके में रोडरेज के मामले में मशहूर यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यूट्यूबर का एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर व्यक्ति पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे थे.  

पुलिस के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में हुई घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित व्यक्ति ने थाना फेस-3 में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने बीएनएस की धारा 115 (2) (चोट पहुंचाना), 352 (सार्वजनिक शांति भंग करने या कोई अन्य अपराध करने के लिए उकसाने के इरादे से किसी अन्य व्यक्ति का जानबूझकर अपमान करना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की थी. 

Advertisement

पुलिस ने यूट्यूबर राजवीर को किया गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार की रात बताया कि वायरल वीडियो और पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर राजवीर सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हम आगे की जांच कर रहे हैं और विवाद से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं.  

क्या है यूट्यूबर से जुड़ा पूरा मामला? 

थाना फेस-3 इलाके में सेक्टर 71 के पास रोडरेज के मामले में राजवीर सिसोदिया द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी. वायरल हुए वीडियो में राजवीर ने व्यक्ति पर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ते हुए गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे थे. यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि पीड़ित ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी. साथ ही अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया. राजवीर ने ड्राइवर पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »