नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पहले महीने में 61 हजार से ज्यादा यात्री, बढ़ती भीड़ से मिला बड़ा संकेत

संचालन शुरू होने के पहले महीने में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 61,287 यात्रियों ने सफर किया. जुलाई के शुरुआती 13 दिनों में ही जून के मुकाबले अधिक यात्री दर्ज हुए हैं. एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के बाद यात्री संख्या में और तेजी से बढ़ोतरी होगी.

Advertisement
नोएडा एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या. (Photo- ITG) नोएडा एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या. (Photo- ITG)

अरुण त्यागी

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने संचालन के पहले ही महीने में यात्रियों का अच्छा भरोसा हासिल किया है. 15 जून से 13 जुलाई तक महज एक महीने के भीतर 61,287 यात्रियों ने इस एयरपोर्ट के जरिए यात्रा की. बढ़ती यात्री संख्या से साफ संकेत मिल रहे हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के लोग अब इस नए एयरपोर्ट को तेजी से अपना रहे हैं.

Advertisement

आंकड़ों के मुताबिक, 15 जून से 30 जून के बीच 27,841 यात्रियों ने एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया. वहीं, जुलाई के पहले 13 दिनों में ही 33,446 यात्रियों ने यहां से यात्रा की, जो जून के शुरुआती संचालन के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी है.

यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी 'जापान' और 'सिंगापुर' सिटी, आसमान छुएंगे प्रॉपर्टी के दाम!

जून में 9,342 यात्रियों ने नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जबकि 8,757 यात्री यहां पहुंचे. इसके अलावा 2,398 ट्रांसफर और 7,344 ट्रांजिट यात्रियों का भी रिकॉर्ड दर्ज किया गया. वहीं जुलाई की 1 से 13 तारीख के बीच 9,082 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी और 9,332 यात्री एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान 9,334 ट्रांसफर और 5,698 ट्रांजिट यात्री भी दर्ज किए गए.

रोजाना 2000 यात्रियों ने किया सफर

दैनिक आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई में लगभग हर दिन दो हजार से ज्यादा यात्रियों ने इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया. 1 जुलाई को 2,412, 2 जुलाई को 2,418, 3 जुलाई को 2,389, 4 जुलाई को 2,364 और 5 जुलाई को 2,636 यात्रियों ने यात्रा की. सबसे ज्यादा 3,255 यात्रियों का आवागमन 10 जुलाई को दर्ज किया गया. इसके बाद 11 जुलाई को 3,000 और 13 जुलाई को 2,796 यात्रियों ने एयरपोर्ट के जरिए सफर किया.

Advertisement

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भरोसा जता रहे यात्री

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (नायल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर.के. सिंह ने कहा कि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पहले महीने के आंकड़े उत्साहजनक हैं. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के बाद यात्री संख्या में और तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. साथ ही चरणबद्ध तरीके से देश के अन्य शहरों के लिए भी उड़ानों का विस्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट से 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, लखनऊ में CM योगी ने दिया सम्मान, Video

एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाएं और उड़ानों का लगातार विस्तार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आने वाले समय में उत्तर भारत के प्रमुख एविएशन हब के रूप में स्थापित कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »