नोएडा: फंदे से लटकी मिली BHEL की डिप्टी मैनेजर, पुलिस ने IRS बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

नोएडा में BHEL की डिप्टी मैनेजर अपने बॉयफ्रेंड के फ्लैट पर फंदे पर लटकी मिली. मृतका के परिजनों ने उसके लिव-इन पार्टनर आईआरएस अधिकारी पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली BHEL की डिप्टी मैनेजर फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली BHEL की डिप्टी मैनेजर

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 27 मई 2024,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

नोएडा की नामी सोसायटी में एक भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की महिला डिप्टी मैनेजर के सुसाइड मामले में पुलिस ने एक आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आईआरएस अधिकारी मृतक महिला के साथ पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में था, फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों के शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  

Advertisement

यह मामला सेक्टर 39 थाना इलाके के सेक्टर 100 स्थित लोटस ब्लू बर्ड सोसायटी का है. पुलिस को शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि लोटस ब्लू वर्ड सोसायटी में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक, घटना के समय आरोपी अधिकारी सौरभ मीणा भी फ्लैट में मौजूद था. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी. जिसके बाद  मौके पर मृतका के परिजन पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी.  

Firozabad: शादी की बात करने पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका के घरवालों ने कर दी पिटाई, सदमे में मौत को लगाया गले

मृतक महिला के परिजनों ने शिकायत में कहा है कि सौरभ और शिल्पा गौतम पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे. मृतका सौरभ से शादी के लिए कहती थी जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता था और आरोपी सौरभ उसके साथ मारपीट करता था. पुलिस ने मृतका का परिजनों के शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  

Advertisement

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में डिप्टी कमिश्नर है आरोपी

आरोपी सौरभ आईआरएस अधिकारी है और आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात है जबकि मृतका सरकारी कंपनी BHEL में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थी. बताया जा रहा है कि दोनों डेटिंग एप के माध्यम से एक दूसरे के करीब आए थे, पिछले तीन से साल से दोनों रिलेशनशिप में थे और एक साथ लिव इन में रह रहे थे.  

पुलिस ने आरोपी अधिकारी को किया गिरफ्तार

वहीं इस मामले में एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस को लोटस ब्लू वर्ड सोसायटी में एक महिला की फांसी लगाने की सूचना मिली थी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सौरभ मीणा को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »