यूपी में 3 साल की मासूम से दरिंदगी, मोबाइल में कार्टून दिखाने के बहाने पड़ोसी ने किया रेप

यूपी के कौशांबी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोबाइल में कार्टून दिखाने के बहाने युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची से रेप किया. मां की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 02 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

यूपी के कौशांबी में मोबाइल में कार्टून दिखाने के बहाने पड़ोसी ने तीन साल की मासूम बच्ची से रेप किया. मासूम की मां के तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई है. आरोपी से पूछताछ कर रही है.

मामला चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली 3 साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोसी युवक ने बच्ची को मोबाइल पर कार्टून दिखाने के बहाने अपने पास बुलाया. फिर घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

बच्ची को छोड़कर फरार हुआ आरोपी

बच्ची के चीखने और रोने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया. बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. बच्ची की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए. इसके बाद उससे पूछताछ की गई. मगर, वो ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थी.

थाने पहुंचकर परिजनों ने की शिकायत

पीड़ित बच्ची ने जो भी बताया उसके आधार पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी अन्य बच्चों के साथ ही घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान ही युवक उसे कार्टून दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया. 

मामले में DSP ने कही ये बात

डीएपी (DSP) योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पड़ोसी युवक ने मोबइल पर कुछ दिखाने के बहाने उसके साथ घिनौनी हरकत की है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »