नागपुर: नकली पुलिसवाले रिटायर्ड पुलिसवाले के घर पहुंचे, क्राइम बढ़ने का हवाला देकर ज्वैलरी निकालवा ली और हो गए फरार

महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है. जहां नकली पुलिसवालों ने एक रिटायर्ड पुलिसवाले से लूट को अंजाम दिया है. जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर(Meta AI) सांकेतिक तस्वीर(Meta AI)

aajtak.in

  • नागपुर,
  • 23 जून 2025,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है. जहां नकली पुलिसवालों ने एक रिटायर्ड पुलिसवाले से लूट को अंजाम दिया है. फिलहाल शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. हालांकि, अभी तक नकली पुलिस वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

दरअसल, रविवार को नागपुर में पुलिस अधिकारी बनकर आए दो लोगों ने 75 वर्षीय एक पूर्व पुलिसकर्मी से करीब 1.5 लाख रुपये के सोने के आभूषण चुरा लिए. एक अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्त सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दशरथ धोंडाबाजी बरघाट को मानेवाड़ा रोड पर वेणु कॉर्नर होटल के पास सुबह करीब 8.30 बजे निशाना बनाया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चाय में नशा देकर डॉक्टर दंपति को किया बेहोश, फिर नौकर ने घर में की जमकर लूट, सीसीटीवी का DVR भी लेकर हुआ फरार

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो लोग बरघाट पहुंचे और इलाके में बढ़ती चोरियों के बारे में कहानी गढ़ी. आरोपियों ने कहा कि इलाके में बहुत चोरी हो रही है. आप आभूषण कैसे पहनकर घूम रहे हैं. इसे तुरंत उतारकर रख लीजिए. हालांकि,  रिटायर्ड पुलिसवाले  ने जैसे सोने की चेन और अंगूठी उतारी, वैसे ही चोर सभी आभूषण लेकर फरार हो गए.

फिलहाल अजनी पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और ठगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक ठगों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. रिटायर्ड पुलिसवाले ने बताया कि वे आरोपियों के झांसे में आ गए और शिकार हो गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »