मुजफ्फरनगर में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध धंधा? छापेमारी में 4 महिलाएं गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन के सामने क्रिस्टल स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर चार लड़कियों और मैनेजर को हिरासत में लिया. स्पा पर अवैध गतिविधियों की सूचना पर मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई हुई. पुलिस रिकॉर्ड और डिटेल की जांच कर रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद ऐसे स्पा सेंटर बंद नहीं हो रहे हैं.

Advertisement
स्पा सेंटर में छापेमारी (Photo: ITG) स्पा सेंटर में छापेमारी (Photo: ITG)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 29 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार देश शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब रेलवे स्टेशन के सामने स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर आलाधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस ने चार लड़कियां और स्पा सेंटर के मैनेजर गौरव झाम को हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

आपको बता दें की सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने एक इललीगल स्पा सेंटर चलाकर गलत धंधा किया जा रहा है जिस पर सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ स्पा सेंटर पर छापेमारी कर ये कार्यवाही की थी. दरसअल नगर में लगातार इस तरह के सेंटरो को चलाकर गलत धंधे किया जाना सामने आता रहा है. जिसके चलते पुलिस शिकायत पर लगातार छापेमारी होती है लेकिन ये स्पा सेंटर हैं कि बंद होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं.

बरहाल इस मामले को लेकर अभी कोई भी अधिकारी जहां खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है तो वहीं सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आज 28 सितंबर को थाना सिविल लाइन को ऐसा सूचना मिली की रेलवे स्टेशन के पास क्रिस्टल स्पा में कुछ अनैतिक गतिविधियां हो रही है. मिशन शक्ति के तहत हम लोगों को यह निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सारे अनैतिक कार्यों पर रोक थाम लगानी है तो इसी मिशन शक्ति के तहत SHO सिविल लाइन के द्वारा उपनिरीक्षक ममता के अंडर एक टीम गठित की गई और यहां पर छापा मारने की तैयारी की गई. यहां हमने छापा मारा है और देखा जा रहा है किस लेवल पर अनैतिक कार्य हो रहे है.  
 
उन्होंने कहा कि स्पा के मैनेजर से पूछताछ की जाएगी क्या होता है क्या नहीं होता है. उनके रिकॉर्ड चेक करे जा रहे हैं. उनकी सारी डिटेल देखी जा रही हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »