मुरादाबाद डबल मर्डर! पकड़ा गया बच्चों के सामने पति-पत्नी को चाकू से गोदने वाला हत्यारा

मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में संपत्ति विवाद को हत्या की वजह बताया गया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है और उससे कई अहम खुलासे हुए हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
पकड़ा गया बच्चों के सामने पति-पत्नी को चाकू से गोदने वाला हत्यारा (Photo: itg) पकड़ा गया बच्चों के सामने पति-पत्नी को चाकू से गोदने वाला हत्यारा (Photo: itg)

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक मोहल्ले की है, जहां बीते दिन अज्ञात हमलावरों ने एक दंपति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी.

Advertisement

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. शुरुआती कार्रवाई में मुख्य आरोपी फहीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे.

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नामजद आरोपी अनस अगवानपुर चौकी क्षेत्र में मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की. निर्माणाधीन रिंग रोड पुल के पास जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी अनस के पैर में गोली लग गई. घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की गई है. जिला अस्पताल में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने दंपति की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और कई अहम जानकारी दी है.

Advertisement

संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस डबल मर्डर के पीछे संपत्ति विवाद मुख्य कारण था. मृतक दंपति ने हाल ही में एक जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर पुराने मालिकों के साथ पैसों और मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया.

एसएसपी ने बताया कि हमलावरों ने पति पत्नी पर सिर से लेकर पेट तक कई वार किए थे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपी दंपति की मौत होने तक चाकुओं से हमला करते रहे. जबकि घटना के दौरान घर में मौजूद उनके छोटे-छोटे बच्चों की चीख-पुकार गूंजती रही.    

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement