अदीला रहमान हत्याकांड में खुलासा: निकाह में गिफ्ट दी THAR के अंदर पति ने मारी थी गोली, रुड़की नहर में फेंक आया लाश

हैदराबाद से LLB कर रही अदीला की हत्या उसके ही पति ने उसी Thar गाड़ी में कनपटी पर गोली मारकर कर दी, जो अदीला ने उसे निकाह के बाद गिफ्ट में दी थी. हत्या के बाद शव को उत्तराखंड के रुड़की ले जाकर नहर में फेंक दिया गया और आरोपी ने खुद को बचाने के लिए दूसरे केस में कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

Advertisement
हैदराबाद से LLB कर रही कारोबारी की बेटी की हत्या.(Photo:Screengrab) हैदराबाद से LLB कर रही कारोबारी की बेटी की हत्या.(Photo:Screengrab)

जगत गौतम

  • मुरादाबाद ,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST

UP News: मुरादाबाद की चर्चित अदीला रहमान हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. LLB की छात्रा अदीला रहमान की हत्या उसी THAR कार में की गई, जो उसने निकाह के बाद अपने पति को गिफ्ट की थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मुरादाबाद-लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार के अंदर अदीला की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी. इसके बाद शव को उत्तराखंड के रुड़की ले जाकर नहर में फेंक दिया.

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने अप्रैल महीने में अजमेर जाकर निकाह किया था, लेकिन इस निकाह की जानकारी अदीला के परिवार को नहीं थी.

रुड़की नहर में फेंक आया लाश

हत्या के बाद आरोपी शव को रुड़की ले गया, जहां नहर में फेंक दिया. इसके बाद थार कार को घर पर खड़ा कर दिया और अगले ही दिन रामपुर के गंज थाने में दर्ज जानलेवा हमले के एक मामले में कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया, ताकि खुद को शक से दूर रख सके.

रुड़की पुलिस को 4 जुलाई को नहर से युवती का शव मिला था. पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. बाद में मुरादाबाद पुलिस की जांच, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर शव की पहचान अदीला रहमान के रूप में हुई.

Advertisement

अदीला ने चप्पल मारी तो कर दिया मर्डर

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कार में दोनों की कहासुनी हुई थी और बहस में अदीला ने आरोपी के चप्पल मारी जिसके बाद उसने ये हत्या की.

परीक्षा देने घर से निकली थी छात्रा

अदीला रहमान कटघर के कोहिनूर तिराहा निवासी कारोबारी अदिव-उर-रहमान की बेटी थी और हैदराबाद में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी. वह 25 जून को परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद उसका परिवार उससे संपर्क नहीं कर सका. काफी तलाश के बाद उसकी मां ने 18 जुलाई को कटघर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस का बयान

CSP कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में कटघर के हिस्ट्रीशीटर कुर्बान अली और उसके भाई गुलफाम अली के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, थार वाहन और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुलफाम अली फिलहाल रामपुर जिला कारागार में बंद है. मामले में अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »