'बेटे को सिगरेट देकर रील बनाता है एक्स हसबैंड...' मेरठ की महिला का आरोप, मांगी बच्चे की कस्टडी

मेरठ में एक महिला ने अपने पूर्व पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि पूर्व पति आठ साल के बेटे को सिगरेट पीने के लिए उकसाता है. बच्चे से सिगरेट पिलवाता है, उसके वीडियो बनाता है और उन्हें इंस्टाग्राम पर अपलोड करता है. महिला ने बच्चे की कस्टडी उसे सौंपने की मांग की है.

Advertisement
साल 2014 में शादी के बाद हो गया था तलाक. (Photo: Representational) साल 2014 में शादी के बाद हो गया था तलाक. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • मेरठ,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया और बच्चों की परवरिश को लेकर नई बहस छेड़ दी. एक महिला ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाया है कि वह उनके 8 साल के बेटे से सिगरेट पिलवाता है, उसका वीडियो बनाता है और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है. महिला अब अपने बेटे की कस्टडी वापस चाहती है. उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि बच्चे को उसके पिता के पास से निकालकर उसकी देखरेख में सौंपा जाए.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, मेरठ के लोहियानगर इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका 8 साल का बेटा फिलहाल उनके पूर्व पति के साथ रह रहा है. दोनों का जनवरी 2026 में तलाक हो गया था. तलाक के बाद बेटा पिता के पास रहने लगा.

महिला का आरोप है कि बच्चे का पिता बच्चे की सही तरीके से परवरिश नहीं कर रहा. वह बच्चे को गलत संगत में रहने दे रहा है और उसकी पढ़ाई-लिखाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा.

यह भी पढ़ें: अमेरिका बुलाया, प्रताड़ना दी और होटल में बेसहारा छोड़ा… हैदराबाद की महिला के पति पर आरोप, क्या है पूरी कहानी?

महिला का दावा है कि उसके पास ऐसे वीडियो मौजूद हैं, जिनमें उसका बेटा सिगरेट पीता हुआ दिखाई दे रहा है. आरोप है कि बच्चे को सिगरेट पीने के लिए उकसाया जाता है और फिर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर Instagram पर अपलोड किया जाता है.

Advertisement

महिला का कहना है कि 8 साल के बच्चे ऐसी आदत कैसे अपना ली, इस मामले की जांच होनी चाहिए. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पूर्व पति पहले एक नशीले पदार्थ से जुड़े मामले में जेल जा चुका है और अब उसके बेटे का भविष्य भी खतरे में पड़ रहा है.

बेटे से मिलने गई तो क्या हुआ?

शिकायत में महिला ने एक और गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 8 जून को वह अपने बेटे से मिलने गई थीं. इस दौरान पूर्व पति और उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी. इन्हीं आरोपों के आधार पर महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

इस मामले को लेकर सर्कल ऑफिसर अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि बुधवार को शिकायत मिली थी और मामले की जांच चल रही है. महिला द्वारा दिखाए गए वीडियो में बच्चा सिगरेट पीता हुआ दिख रहा है, लेकिन फुटेज में उसका पूर्व पति दिखाई नहीं दे रहा है.

उन्होंने कहा कि वीडियो में बच्चा एक कमरे के अंदर अकेले सिगरेट पीता हुआ दिख रहा है. महिला का आरोप है कि उसका पूर्व पति बच्चे को गलत रास्ते पर ले जा रहा है. हम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »