स्पा सेंटर में काम करती थी पत्नी, झगड़ा हुआ तो पति ने गोली मार दी, फिर खुद दे दी जान

मथुरा के सूर्य नगर कॉलोनी में पति-पत्नी की मौत की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, जबकि घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.  

Advertisement
झगड़ा हुआ तो पति ने गोली मार दी, फिर खुद दे दी जान (Photo: itg) झगड़ा हुआ तो पति ने गोली मार दी, फिर खुद दे दी जान (Photo: itg)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:19 AM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दंपति की मौत की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामला थाना हाईवे क्षेत्र की सूर्य नगर कॉलोनी का है, जहां किराये के मकान में रहने वाले पति-पत्नी मृत पाए गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मिथुन और उसकी पत्नी पुक्खन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मिथुन दिल्ली में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा था, जबकि उसकी पत्नी एक स्पा सेंटर में काम करती थी. दोनों पिछले कुछ समय से सूर्य नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे.

Advertisement

स्थानीय लोगों और प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. गुरुवार देर रात दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई. इसके बाद घर के भीतर हुई घटना में दोनों की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की मूल वजह क्या थी और घटना से पहले दोनों के बीच क्या परिस्थितियां बनी थीं.

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »