हाथरस: चिलचिलाती धूप में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी शादीशुदा महिला, प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी; ऐसे उतरी नीचे

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की मांग को लेकर करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. भीषण गर्मी के बीच चले इस तीन घंटे के ड्रामे के बाद, प्रेमी के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतरी, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली.

Advertisement
टावर पर चढ़ी महिला को पुलिस प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से उतारा (Photo- ITG) टावर पर चढ़ी महिला को पुलिस प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से उतारा (Photo- ITG)

राजेश सिंघल

  • हाथरस ,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को 30 वर्षीय विवाहिता पूजा ने लुटसान रोड स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा कर दिया. पूजा की शादी करीब दो साल पहले बरवाना गांव के यशपाल के साथ हुई थी, लेकिन वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी. 

दोपहर के समय पूजा ससुराल से मायके के लिए निकली और रास्ते में टावर पर चढ़ गई. वह अपने प्रेमी जयप्रकाश से शादी करने की जिद पर अड़ी रही. सूचना मिलते ही एसडीएम, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब तीन घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद जब प्रेमी जयप्रकाश ने उसे समझाया, तब वह नीचे उतरने को तैयार हुई.

Advertisement

प्रशासन और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

विवाहिता के टावर पर चढ़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सासनी थाना प्रभारी विपिन चौधरी और एसडीएम नीरज शर्मा दलबल के साथ मौके पर डटे रहे. दोपहर की चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में महिला ऊपर बैठी रही. अधिकारियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने उसे उतारने के लिए लगातार काउंसलिंग की और कई बार नीचे आने की अपील की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई.

समझा-बुझाकर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

जब प्रशासनिक स्तर पर मनाने की कोशिशें नाकाम रहीं, तो महिला के प्रेमी जयप्रकाश को बुलाया गया. प्रेमी की बात सुनते ही पूजा का गुस्सा शांत हुआ और वह धीरे-धीरे सुरक्षित नीचे उतर आई. सुरक्षित नीचे आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत महसूस की. एसडीएम ने बताया कि अब महिला, उसके परिजनों और ससुराल वालों की मौजूदगी में काउंसलिंग की जा रही है, ताकि मामले को शांतिपूर्वक सुलझाया जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »