10 साल की मासूम से रेप और मर्डर, पड़ोसी ने बिस्किट देने के बहाने दिया घटना को अंजाम

आरोपी बच्ची की लाश को ठिकाने लगाने के लिए सही मौके की तलाश में था. तो उसने घर पर ही बच्ची का शव रख लिया. वहीं, बच्ची के गायब होने पर परिवार के लोग परेशान हो गए. उन लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान लोग जब कुबेर के घर में बच्ची को ढूंढ रहे थे तो उसकी लाश मिली थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

रवि गुप्ता

  • गोरखपुर,
  • 09 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बिस्किट का लालच देकर शख्स ने पड़ोसी की बच्ची का घर में रेप किया. इसके बाद बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस केस में आगे की कार्रवाई कर रही है.

दरअसल, घटना 5 नवंबर की है. बड़हलगंज थाना क्षेत्र के साधुआपार में रहने वाले 42 साले के कुबेर चंद्र ने बिस्किट खिलाने के बहाने अपने पड़ोसी की 10 साल की बेटी को घर पर बुलाया. आरोपी ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया. इसके बाद कुबेर ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. उसने बच्ची के सिर पर भी भारी वस्तु से वार किया था. 

Advertisement

आरोपी के घर मिली बच्ची की लाश

बच्ची की लाश को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी सही मौके की तलाश में था. तो उसने घर पर ही बच्ची का शव रख लिया. वहीं, बच्ची के गायब होने पर परिवार के लोग परेशान हो गए. उन लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान लोग जब कुबेर के घर में बच्ची को ढूंढ रहे थे तो उसकी लाश मिली थी.

आरोपी सहित चार लोग गिरफ्तार

पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ बेटी की रेप के बाद हत्या किए जाने का केस दर्ज कराया. पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »