नोएडा: चूहे को मारने पर नहीं, इस वजह से हुई थी नोएडा के शख्स की गिरफ्तारी

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में सेक्टर 66 में चूहे को बाइक से कुचलने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. लेकिन अब पुलिस ने कहा है कि इस शख्स की गिरफ्तारी दूसरे मामले में हुई है. आरोपी बिरयानी की दुकान चलाता था.

Advertisement
चूहे को कुचलने वाला गिरफ्तार चूहे को कुचलने वाला गिरफ्तार

अरविंद ओझा

  • नोएडा,
  • 24 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 9:23 AM IST

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में चूहे की हत्या करने वाले युवक जैनूल को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार था. हालांकि, पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि आरोपी को शांति भंग करने के लिए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस शख्स का बिरयानी की दुकान पर ग्राहक से झगड़ा हो गया था. इस मामले में बवाल होने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-151 के तहत आरोपी जैनूल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार इस केस का चूहे को मारने से कोई लिंक नहीं है. 

Advertisement

हालांकि अब नोए़डा पुलिस के इस एक्शन की खूब चर्चा हो रही है. पुलिस ने जैनूल नाम के शख्स को पकड़ा है.

आरोपी ममूरा इलाके में बिरयानी की दुकान चलाता है. पकड़े गए शख्स पर अपनी बाइक से चूहे को कुचलने का आरोप है. किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था. बाद में यह वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद लोग नोएडा पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने इसकी जांच की और सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

यहां देखिए वीडियो          

रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिनों नोएडा के फेज -3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 66 में आरोपी ने बाइक से चूहे को कुचला था जिसके बाद दो पक्षों में कहासुनी भी हो गई थी. विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी थी. 

Advertisement

आरोपी जैनुल ममूरा गांव में ही बिरयानी की दुकान चलाता है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »