‘अब करो कॉपी’ लिखकर SSB कैंप उड़ाने का AI Video इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, 24 घंटे में आरोपी पहुंचा जेल

महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर बने SSB कैंप को बम से उड़ाने का AI वीडियो Instagram पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय फैजान अहमद को गिरफ्तार किया है. 9 सेकंड के वीडियो में कैंप को निशाना बनाते दिखाया गया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लाइक, कमेंट और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वीडियो बनाया था.

Advertisement
SSB कैंप को बम से उड़ाने का AI Video Instagram पर डालने वाला गिरफ्तार.  (Photo: Screengrab) SSB कैंप को बम से उड़ाने का AI Video Instagram पर डालने वाला गिरफ्तार. (Photo: Screengrab)

अमितेश त्रिपाठी

  • महराजगंज ,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां SSB कैंप को बम से उड़ाने का AI वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने 9 सेकंड का वीडियो Instagram पर पोस्ट किया था. वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हुईं और डिजिटल सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई गई. मामला परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव का है. यहां रहने वाले 22 वर्षीय फैजान अहमद पर आरोप है कि उसने भारत-नेपाल सीमा के शोनौली बॉर्डर पर बने SSB कैंप को निशाना बनाते हुए AI से एक वीडियो तैयार किया. इस वीडियो में SSB कैंप को बम से उड़ाने का दृश्य दिखाया गया था.

Advertisement

जानकारी के मुताबकि फैजान अहमद ने अपने Instagram अकाउंट से यह 9 सेकंड का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में SSB कैंप को बम से उड़ाने का दृश्य दिखाया गया था. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था, अब करो कॉपी. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लिया. वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की. डिजिटल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान की.

पोस्ट के कुछ ही समय बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो वायरल किए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने वीडियो और उसे पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह पोस्ट फैयाज अहमद पुत्र अब्दुल कलाम, निवासी सेवतरी, परसामलिक से जुड़ा है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी से पोस्ट डिलीट कराया और उसे हिरासत में ले लिया. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. पुलिस के मुताबिक 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.  पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वीडियो बनाने और Instagram पर पोस्ट करने की वजह भी बताई. पुलिस के अनुसार फैजान अहमद ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट, शेयर और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस तरह का वीडियो बनाया था.

Advertisement

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि उसका बनाया हुआ वीडियो इतना बड़ा मामला बन जाएगा और उसे जेल जाना पड़ सकता है. हालांकि, भारत-नेपाल सीमा पर बने SSB कैंप को निशाना बनाते हुए तैयार किए गए इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. इस मामले में पुलिस की डिजिटल सर्विलांस टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी जुटाई. वीडियो किस अकाउंट से पोस्ट किया गया और उसे किसने बनाया, इसकी जांच की गई. जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई. पुलिस ने पहले आरोपी से आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट कराया. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया.

महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो वीडियो को फैयाज अहमद पुत्र अब्दुल कलाम, निवासी सेवतरी, परसामलिक का पाया गया. अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस ने तत्काल संबंधित व्यक्ति के माध्यम से पोस्ट डिलीट कराया. इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेते हुए 170 BNS के तहत कार्रवाई की गई.

Advertisement

24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी, आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट, शेयर और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई. मामला इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि वीडियो में भारत-नेपाल सीमा पर बने SSB कैंप को बम से उड़ाने का दृश्य दिखाया गया था. आरोपी ने इसे AI की मदद से तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव से सामने आए इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »