पति को मृत दिखाकर 25 लाख का बीमा क्लेम ठगा, लखनऊ में महिला का फर्जीवाड़ा बेनकाब

लखनऊ के हजरतगंज में एक महिला ने अपने जिंदा पति को मृत दिखाकर बीमा कंपनी से 25 लाख रुपये का क्लेम ले लिया. मामला तब सामने आया जब पति ने दूसरी शाखा में नई पॉलिसी के लिए आवेदन किया. जांच में महिला के दस्तावेज फर्जी निकले. अवीवा लाइफ इंश्योरेंस की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से केस दर्ज हुआ.

Advertisement
महिला ने बड़ा बीमा फर्जीवाड़ा किया (Photo: AI-generated) महिला ने बड़ा बीमा फर्जीवाड़ा किया (Photo: AI-generated)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 10 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में बीमा फर्जीवाड़े का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाली एक महिला ने अपने जिंदा पति को मृत घोषित कर बीमा कंपनी से 25 लाख रुपये का क्लेम ले लिया. 

जानकारी के मुताबिक, महिला ने अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से यह क्लेम हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए. उसने पति के नाम पर नकली डेथ सर्टिफिकेट और अन्य कागजात जमा कराए थे. कंपनी को उस वक्त तक कोई शक नहीं हुआ और बीमा राशि महिला को जारी कर दी गई.

Advertisement

जिंदा पति को मृत घोषित किया

मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति नई बीमा पॉलिसी के लिए दूसरी शाखा में आवेदन करने गया. आवेदन की जांच के दौरान कंपनी को पता चला कि वही शख्स पहले मृत घोषित किया जा चुका है. इसके बाद कंपनी ने पूरी जांच शुरू की.

जांच में महिला द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए. कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने इस संबंध में कोर्ट में रिपोर्ट पेश की. कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

बीमा कंपनी से 25 लाख रुपये लिए

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. महिला से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन शामिल था. इस घटना ने बीमा क्षेत्र में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »